
सपने हों साकार तो समझो होली है,
सबपर आए प्यार तो समझो होली है।
मौसम मस्त, फिजा सतरंगी,
सजे जवानी रंग-बिरंगी,
बहे बसंत बयार तो समझो होली है,
सबपर आए प्यार तो समझो होली है।
झूमें, गाएं सभी संग में,
प्रेम मिला हो इतना रंग में,
रंग जाए संसार तो समझो होली है,
सबपर आए प्यार तो समझो होली है।
रंगों का त्यौहार विशेष,
कोई घर, कोई परदेश,
जुट जाए परिवार, तो समझो होली है,
सबपर आए प्यार तो समझो होली है।
सजनी पिय को खूब चिढ़ाए,
और चिढ़ाकर उसे सताए,
हो मीठी तकरार तो समझो होली है
सबपर आए प्यार तो समझो होली है।
जिससे था नाता अनजाना,
उसको छूना, रंग लगाना,
मिल जाए अधिकार तो समझो होली है,
सबपर आए प्यार तो समझो होली है।
Sprinkle love denote holi
LikeLike
bahut bahut shandaar
LikeLiked by 1 person
~`suppper…!!
LikeLiked by 2 people
प्रोत्साहन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
LikeLike
Too good 😊😊
LikeLike